सूबेदारगंज स्टेशन से मुंबई के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। एनसीआर की तीसरी अमृत भारत ट्रेन में पहले सफर के लिए स्लीपर श्रेणी में 777 लोगों ने रिजर्वेशन कराया था। यह गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर 12:10 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 11 कोच लगाए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग कम किराये में यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। सूबेदारगंज से मुंबई तक का सामान्य श्रेणी का किराया महज 440 रुपये निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा, ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के आठ कोच भी जोड़े गए हैं, जिनमें पहले ही सफर के लिए कुल 777 यात्रियों का इसमें रिजर्वेशन रहा। यह साप्ताहिक गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग पर फतेहपुर, गोविंदपुरी, बांदा और चित्रकूट जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी, जिससे इन इलाकों के यात्रियों को भी मुंबई जाने के लिए एक सीधा और नया विकल्प मिल जाएगा। इससे पहले 21 अगस्त को प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 24 अगस्त को दूसरी अमृत भारत ट्रेन का संचालन सूरत के उधना के लिए किया गया था।