फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनाव डयूटी के दौरान हार्ट अटैक से प्रयागराज के आईटीबीपी जवान की मौत

Thu, 01 Apr 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
death
विज्ञापन
बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान हंडिया के रहने वाले आईटीबीपी के जवान राजेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार तड़के राजेश का शव उनके पैत्रिक गांव कुराकाट पहुंचा तो कोहराम मच गया। लाक्षागृह घाट पर जवान को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। 
विज्ञापन


  कुराकाट हंडिया निवासी चिंतामणि के दो बेटों में बड़े राजेश कुमार(37) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल में हो रहे विधान सभा चुनाव में लगी थी। दो दिन पहले अचानक उसके सीने में दर्द हुआ तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया गया लेकिन हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। बुधवार को तड़के जब उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। विधायक हाकिम लाल बिंद  किसान कांग्रेस के गंगापार अध्यक्ष अनिल पांडेय ने श्रद्धासुमन अर्पित करके शोक जताया। माता लालमनी देवी और पत्नी शर्मिला देवी रो रो कर बेसुध हो गई। लाक्षागृह घाट पर आईटीबीपी के जवानों ने अपने साथी राजेश कुमार को अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


बिटिया को डोली में विदा करने का सपना रह गया अधूरा
राजेश के तीनों बच्चों नीतू, आशीष और अंकित भी सुबकते रहे। इकलौती बेटी नीतू की शादी धूमधाम से करने का फौजी बाप का सपना अधूरा रह गया। राजेश बड़ी बेटी नीतू की शादी के लिए लड़का देख रहे थे। पत्नी शर्मिला यही कहकर छाती पीटकर रोती रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें