इलाहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को इलाहाबाद जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने प्रयागराज समेत कई ट्रेनों की तलाशी ली। मौके पर बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली गई।
अपराह्न तीन बजे जंक्शन पर तलाशी अभियान शुरू होते ही वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान सभी प्लेटफार्म, विश्रामालय, रेलवे यार्ड, प्रतीक्षालय, वाहन स्टैंड, सिविल लाइंस और सिटी साइड स्थित सरकुलेटिंग एरिया का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों की चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध दिख रहे यात्रियों से पूछताछ करने के साथ उनके लगेज भी खंगाले गए।