फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दिवाली पर सजीं मूर्तियों की दुकानें, कीमतों पर दिखा त्योहार का असर

Sun, 19 Oct 2025 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिवाली का त्योहार करीब आते ही शहर के बाजार मूर्तियों और दीयों से सज गए हैं। गणेेश-लक्ष्मी की तरह-तरह की मूर्तियां काफी पसंद की जा रही हैं। मिट्टी और पीवीसी से बनीं रंग-बिरंगी मूर्तियां दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी जमकर हुई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार करीब आते ही शहर के बाजार मूर्तियों और दीयों से सज गए हैं। गणेेश-लक्ष्मी की तरह-तरह की मूर्तियां काफी पसंद की जा रही हैं। मिट्टी और पीवीसी से बनीं रंग-बिरंगी मूर्तियां दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। हिम्मतगंज के टिंकू बताते हैं कि गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां 50 से 350 रुपये तक जबकि मिट्टी के लैंप 150 से 300 रुपये के मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार छोटी मूर्तियों की मांग ज्यादा है और पिछले साल के मुकाबले इनके दाम बढ़े हैं।

विज्ञापन


अनिल कुमार का कहना था कि उनके पास 50 से 1100 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। तवा दीये 200 रुपये के और छोटे दीये 20 रुपये के बिक रहे हैं। लोग अपने मंदिर के हिसाब से मूर्तियां खरीद रहे हैं। लूकरगंज के सूरज के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले बिक्री थोड़ी कम है पर मध्यम आकार की मूर्तियों की मांग ज्यादा है।

झलवा के मूर्ति विक्रेता जीतेंद्र ने बताया कि उनके यहां मूर्तियां 50 से 1000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। भगवान के कपड़े 20 रुपये से शुरू हैं। झलवा चैराहे के हनुमान ने बताया कि उनके पास मिट्टी और पीवीसी की मूर्तियां हैं। पीवीसी की मूर्तियां 100 रुपये वहीं मिट्टी की 80 रुपये से शुरू हैं। मंदिरों के लिए बड़ी मूर्तियों की मांग ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें