महाकुंभ मेले के बाद भी प्रयागराज में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए 15 मार्च तक प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर और बीकानेर एक्सप्रेस का सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही आवागमन होगा। मेला शुरू होने के पहले प्रयागराज और बीकानेर एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन शिफ्ट की गई। इसके बाद हमसफर एक्सप्रेस को भी शिफ्ट किया गया। 28 फरवरी तक इन ट्रेनों का संचालन सूबेदारगंज स्टेशन से होना था। ट्रेन नंबर 22437/12275 प्रयागराज-आनंद विहार/नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस रात 12:30 बजे रवाना होगी।
-
आठ ट्रेनों में दोनों तरफ लगाया गया इंजन
्रमहाकुंभ को लेकर ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे प्रशासन ने आठ ट्रेनों के दोनों तरफ इंजन लगाया है। इसमें ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड में एक मार्च तक, बनारस-ग्वालियर, चोपन-प्रयागराज, प्रयागराज-चोपन, टनकपुर-शक्तिनगर, टनकपुर-सिंगरौली, शक्तिनगर-टनकपुर और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस में दो मार्च तक दोनों तरफ इंजन रहेगा। इन ट्रेनों में प्रयागराज जंक्शन पर इंजन रिवर्सल किया जाता है। इसमें 20 से 25 मिनट का समय लगता है। समय बचाने के लिए दोनों ओर इंजन लगाया है।