फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीगेसी में छात्र से मारपीट का आरोप, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
Prayagraj hindi news
विज्ञापन
प्रयागराज। कमरे के किराये को लेकर हुए विवाद में एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। इसके विरोध में छात्र नेताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी और एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ष के छात्र प्रशांत गुप्ता के साथ मकान मालिक के लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामला राजापुर डेलीगेसी का है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी और एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया। छात्रों ने मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और ऐसी घटना दोबारा न हो, क्योंकि लॉकडाउन एवं कोविड-19 के कारण आर्थिक रूप से कमजोर छात्र कमरे का किराया नहीं दे पा रहे हैं और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है।
डॉ. अभिषेक को पर्चेज अफसर का चार्ज
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि विभाग के डॉ. अभिषेक कुमार को पर्चेज अफसर को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। उन्हें अपनी पूर्व की जिम्मेदारियों के साथ इस पद का कामकाज देखना होगा। डॉ. अभिलेख को कुलपति के निर्देश पर यह अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें