फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहली बार दो कुंभ नगरी को जोड़ेगी यूपी रोडवेज की बस, प्रयागराज से हरिद्वार तक सीधी सेवा

Sat, 21 Nov 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दो कुंभ नगरी के बीच पहली बार सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। माघ मेले के दौरान प्रयागराज से हरिद्वार के लिए यूपी रोडवेज चार बसें चलाने की तैयारी में है। इनमें वातानुकूलित बसें भी शामिल होंगी। गंगा एक्सप्रेसवे से होकर गुजरने वाली यह सेवा श्रद्धालुओं का सफर आसान करेगी।

विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थराज प्रयाग और धर्मनगरी हरिद्वार के बीच श्रद्धालुओं का सफर अब और आसान होने जा रहा है। पहली बार उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें इन दोनों प्रमुख कुंभ नगरियों को आपस में जोड़ेंगी। माघ मेला के दौरान प्रयागराज से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि इसी अवधि में हरिद्वार में कुंभ मेला भी शुरू हो रहा है, ऐसे में दोनों धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज-हरिद्वार मार्ग पर सामान्य एवं एसी बसों का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में चार बसें चलाने की तैयारी है। इस सेवा को गंगा एक्सप्रेस वे के रास्ते संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इससे पहले महाकुंभ 2025 के दौरान उत्तराखंड रोडवेज ने हरिद्वार से प्रयागराज के लिए बस सेवा संचालित की थी, लेकिन इस बार यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन खुद हरिद्वार के लिए सीधी बस चलाने की तैयारी में जुटा है।

मौजूदा समय में प्रयागराज से हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों के पास ट्रेनों के विकल्प सीमित हैं। सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस ही एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो प्रतिदिन हरिद्वार जाती है। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन प्रयागराज संगम का ठहराव हरिद्वार में है।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुंभ के दौरान हरिद्वार के लिए बस चलाए जाने की तैयारी है। बस संचालन से दोनों ही धार्मिक नगरी के बीच श्रद्धालुओं का सुगम आवागमन हो सकेगा। शासन से इस संबंध में जो निर्देश मिलेगा उसी के हिसाब से कार्रवाई होगी।

Trending Videos

शहर के बाहर बनेंगे तीन नए अंतरजनपदीय बस अड्डे

प्रयागराज शहर में तीन नए अंतरजनपदीय बस अड्डे बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही शहर को जाममुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने पर भी जोर दिया गया है।

ये अड्डे वाराणसी रोड पर कनिहार, चित्रकूट-रीवा रोड पर लेप्रोसी चौराहे के पास और लखनऊ रोड पर फाफामऊ में बनाए जाएंगे। नगर निगम ने इन स्थानों पर भूमि का चिह्नांकन कर रोडवेज को प्रस्ताव भेजा है। इन बस अड्डों से शहर के विभिन्न हिस्सों तक सिटी बसों की व्यवस्था होगी। ये फैसले शुक्रवार को मंडलायुक्त लोकेश एम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को शहरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मालवीय पार्क का होगा सुंदरीकरण

ऐतिहासिक मालवीय पार्क का नगर निगम की ओर से जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण किया जाएगा। वन विभाग के समन्वय से इसका नियमित रखरखाव सुनिश्चित होगा। वायु प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों के किनारे से कूड़ा और मिट्टी हटाने का विशेष अभियान चलेगा। प्रथम चरण में राजापुर, नैनी और रामबाग में तीन लेबर अड्डे विकसित किए जा रहे हैं। राजापुर लेबर अड्डे का शुभारंभ नवंबर माह के अंत तक किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त साई तेजा और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें