फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जयमाल के समय दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Fri, 19 Jun 2026 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोनैया बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में आई बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। जयमाल के समय दूल्हे को मिर्गी आने से दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोनैया बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में आई बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। जयमाल के समय दूल्हे को मिर्गी आने से दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि बीमारी की बात छिपाकर शादी तय करने से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। जहां दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव से दोनैया स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को बरात आई थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम होने लगा तभी दूल्हे को मिर्गी आ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। दुल्हन ने इस घटना के बाद शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि बीमारी की बात छिपा कर शादी तय करने से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।

इस दौरान दूल्हे पक्ष की ओर से किसी ने इसकी शिकायत बहरिया थाने में की तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाया। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने बिना शादी किए लेनदेन करके समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें