फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 22 Sep 2021 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अदालत ने कहा कि गुंडा एक्ट में कार्यवाही करते समय सावधानी बरतें अधिकारी, लापरवाही बरतने के जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई। 
 
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनमाने तरीके से गुंडा एक्ट के तहत की जा रही कार्यवाही को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार ने सरकार ने सभी जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को इस बाबत व्यापक निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह की ओर से प्रस्तुत हलफनामे में इस बात की जानकारी दी गई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि गुंडा एक्ट के तहत केस दर्ज करने में अपर मुख्य सचिव के 10 सितंबर 21 को जारी आदेश का पालन किया जाए।

कोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को निर्देश दिया है कि आदेश का पालन कराएं ताकि कानून का दुरुपयोग न होने पाए। अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि गुंडा एक्ट के प्रावधानों का सावधानी पूर्वक परीक्षण कर नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन


इस मामले में शिथिलता के लिए दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दहेज उत्पीड़न के घरेलू मामले में गुंडा एक्ट का नोटिस देने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी और हलफनामा मांगा था। जिस पर यह आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारी सोनभद्र ने हलफनामे में बताया कि एडीएम ने नोटिस वापस ले लिया है। इसपर कोर्ट ने अपनी ओर से कोई निर्देश न जारी कर सरकारी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने शिव प्रसाद गुप्ता की याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


एडीएम सोनभद्र ने याची को पारिवारिक विवाद को लेकर गुंडा एक्ट के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसे चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि
गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी करने का कोई औचित्य नहीं है। पारिवारिक विवाद पर गुंडा एक्ट कैसे लागू हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें