फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Fuel Rate : पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, 100 रुपये हुआ पेट्रोल का मूल्य

Sat, 23 May 2026 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Petrol Diesel Price In Prayagraj : पेट्रोल डीजल के दाम दस दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ा दिए गए हैं। जिले में पेट्रोल की ताजा बढ़ोत्तरी 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की हुई है। पेट्रोल का ताजा मूल्य 99.35 रुपये हो गया है जबकि डीजल का दाम 92.75 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल रेट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल डीजल के दाम दस दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ा दिए गए हैं। जिले में पेट्रोल की ताजा बढ़ोत्तरी 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की हुई है। पेट्रोल का ताजा मूल्य 99.35 रुपये हो गया है जबकि डीजल का दाम 92.75 रुपये पहुंच गया है। प्रीमियम और एक्स्ट्रा फ्यूल की बात करें तो इसमें भी बढ़ोत्तरी हुई है। 86 पैसे बढ़ने से  एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल का ताजा मूल्य 107.96 रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन

पहली बार 15 मई को डीजल और पेट्रोल में तीन-तीन रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। दूसरी बार 19 मई को करीब पेट्रोल में 90 पैसे और डीजल में 91 पैसे दाम बढ़ाए गए और तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल के मूल्य में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल के मूल्य में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। 15 मई को लगभग चार वर्षों बाद पहली बड़ी वृद्धि हुई थी। इसके बाद 19 मई और फिर 23 मई को तीसरी बार दाम बढ़ाए गए। 10 दिन के भीतर पेट्रोल में 4.27 रुपये और डीजल में 4.5 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 

प्रयागराज में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल डीजल का दाम पेट्रोल प्रति लीटर 98.35 से 99.21 रुपये हो गया है। डीजल प्रति लीटर 91.69 से 92.60 रुपये हुआ। एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 107.73 से 108.59 रुपये हुआ। इसी तरह भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल डीजल का दाम पेट्रोल प्रति लीटर 98.39 से बढ़कर 99.25 रुपये डीजल प्रति लीटर 91.72 से बढ़कर 92.68 रुपये हो गया। एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल प्रति लीटर 107.56 से बढ़कर 108.42 रुपये पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें