Prayagraj News : सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापेमारी की।
- फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग के पास सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा। यहां तीन युवतियों के अलावा एक युवक पकड़ा गया। मौके से 30 हजार नगदी भी बरामद हुई। पुलिस तीनों युवतियों के साथ मैनेजर को भी हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उनसे घंटों पूछताछ चलती रही। फिलहाल देर रात तक कोई लिखापढ़ी नहीं हुई थी।
सिविल लाइंस में जेके पैलेस होटल के पास एक स्पा सेंटर चलता है। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर शनिवार शाम सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस ने यहां छापा मारा। इस दौरान मध्य प्रदेश की दो समेत तीन युवतियां, बिहार निवासी एक युवक मिला। पूछताछ की गई तो मैनेजर ने युवतियों को कर्मचारी और युवक को ग्राहक बताया, लेकिन वह स्पा सेंटर से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिसके बाद चारों को थाने ले जाया गया।