फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः पूर्व डिप्टी मेयर बोले- डर है, कहीं पोती की न हो जाए हत्या

विज्ञापन
Prayagraj: Former deputy mayor speaks out - fear is not to be slaughtered anywhere - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
साइड स्टोरी)
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर ने जताई आशंका
कहीं पौत्री की हो न जाए हत्या
तहरीर में आरोप- करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहता है युवक
कहा-30 लाख के गहने व दो लाख नकद भी लेे गई है बेटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पौत्री दीक्षा अग्रवाल के गायब होने के मामले में पूर्व डिप्टी मेयर व भाजपा कार्यसमिति सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी पौत्री की हत्या न कर दी जाए। उधर थाने में दी गई तहरीर में पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ऋतुराज दीक्षा की करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहता है।
पूर्व डिप्टी मेयर का कहना है कि उनकी पौत्री महज 24 साल की है। पांच जुलाई से वह गायब है। काफी कोशिशों के बाद भी अब तक उससे घरवाले मिल नहीं सके हैं। डर है कि कहीं उसकी हत्या न करा दी जाए। उधर थाने में पिता की ओर से दी गई तहरीर में भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से दीक्षा परेशान रहने लगी थी। पूछने पर भी कुछ नहीं बताती थी। पांच जुलाई की सुबह 10.30 बजे वह घर से बाजार जाने के लिए निकली। दोपहर तक वापस नहीं आने पर घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तब पता चला कि ऋतुराज निवासी भोपाल ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है और वह उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पना चाहता है। आरोप यह भी है कि बेटी 30 लाख के गहने व दो लाख नकद भी साथ ले गई है। बेटी को बहला फुसला कर भगाने में ऋतुराज के माता-पिता का भी हाथ है। बेटी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
विज्ञापन

गालीगलौच-धमकाने का भी आरोप
पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोपी पक्ष पर गालीगलौच व धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि 10 जुलाई को परिजन बेटी को तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो बेटी से मिलवाने से मना कर दिया गया। साथ ही गालीगलौच करते हुए धमकी दी। कहा कि शिकायत करने पर उन्हें व उनकी बेटी को जान से मरवा दिया जाएगा। आरोप यह भी है कि आरोपी का पूरा परिवार आपराधिक व दबंग प्रवृत्ति का है।
विज्ञापन

वीडियो देखने से ही लग रहा है कि जैसे मेरी पौत्री से जबरन सबकुछ कहलवाया जा रहा है। मुझे डर है कि कहीं उसकी हत्या न कर दी जाए। मामले में पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व डिप्टी मेयर व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें