प्रयागराज, 22 सितंबर। सीएमपी डिग्री कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों ने रविवार की छुट्टी बाढ़ पीड़ितों की मदद में गुजारी। शिक्षकों और छात्रों ने बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाढ़ राहत शिविर में जाकर शरणार्थियों को कपड़े, टोस्ट, फल, बिस्किट, लाई, पानी आदि का वितरण किया। इससे पूर्व सीएमपी के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने राहत सामग्री के साथ शिक्षकों एवं छात्रों को शिविर के लिए रवाना किया। असिस्टेंट प्रोफेसर अनंत सिंह के नेतृत्व में डॉ. मृदुला त्रिपाठी, डॉ. अर्चना पांडेय, रोली श्रीवास्तव, डॉ. शशिबाला श्रीवास्तव, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. अनुपम आनंद, डॉ. गंगवार, डॉ. आभा सिंह, डॉ. आभा त्रिपाठी, डॉ. रमा रानी, डॉ. भूपेंद्र बजाज, डॉ. रजत श्रीवास्तव, गौरव ओझा, अमृता, निखिल, धर्मेंद्र, आकांक्षा, सौरीा, रूबी, विनायक, सोनिया, अविनाश आदि ने इसमें भागीदारी की।