Assistant Professor recruitment interview
24 अक्तूबर तक चलेगा तीसरे चरण का साक्षात्कार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईससी) की ओर से विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तीसरे चरण का इंटरव्यू सोमवार से शुरू होने जा रहा है। तीसरे चरण का इंटरव्यू 24 अक्तूबर तक चलेगा और इस दौरान 11 विषयों के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
पहले दिन सोमवार को अंग्रेजी विषय के 48, भूगोल के 25 और चित्रकला विषय के 11 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। चित्रकला विषय का इंटरव्यू केवल एक दिन होना है। ऐसे में सोमवार को इस विषय पर का अंतिम चयन परिणाम आने की उम्मीद है। इसके अलावा इतिहास विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 11 अक्तूबर से शुरू होगा। वहीं, वाणिज्य विषय का इंटरव्यू 24 अक्तूबर, दर्शनशास्त्र का 24 सितंबर, कृषि अभियंत्रण का 26 सितंबर, वनस्पति विज्ञान का 27 सितंबर, कृषि वनस्पति का तीन अक्तूबर, संगीत गायन का चार अक्तूबर और भौतिकी विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 10 अक्तूबर को होगा।