मुख्यमंत्री से कराई जाएगी मुलाकात
मंत्री नंदी ने कहा कि कुकुरकटवा गांव का पीड़ित परिवार काफी डरा और सहमा हुआ है। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात कराई जाए। जिस पर मुख्यमंत्री से समय लेकर पीड़ित परिवार को लखनऊ बुला कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाएगी। पुलिस-प्रशासन, मीडिया एवं एलआईयू के माध्यम से मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई की पूरी जानकारी है। इसके अलावा परिवार के लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अपनी पीड़ा रखेंगे साथ ही पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे। यह निश्चित है कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।