फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस, 21 जोड़ी ट्रेनों को हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल और राजधानी के रूट पर 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद अब रेलवे 200 नॉन एसी ट्रेनों का संचालन एक जून से करने जा रहा है। इसमें प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल है। रेलवे की ओर से बुधवार की देर शाम एक जून से संचालित होने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई। इसमें से प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 21 जोड़ी ट्रेनें यानी की कुल 42 ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी से होकर गुजरेंगी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा ट्वीट के माध्यम से मंगलवार को जानकारी दी गई थी कि एक जून से 200 ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। बुधवार की देर शाम रेलवे ने जिन ट्रेनों की सूची जारी की, वह अपने-अपने रूट की प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों का रेलवे ने नंबर भी जारी किया है। हालांकि, इसमें ज्यादा फेरबदल नहीं किया गया है। यानी कि दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का नंबर 12417 है तो एक जून से इस ट्रेन का नंबर अगली सूचना तक 02417 रहेगा। इसी तरह अन्य सभी ट्रेनों के पहले नंबर को हटाकर उसमें जीरो कर दिया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक जिन ट्रेनों का संचालन किया जाना है, उसकी संरचना नियमित ट्रेनों के अनुरूप ही होगी।
विज्ञापन

एक जून से इन ट्रेनों का होगा संचालन
0़1061/01062 लोकमान्य तिलक-दरभंगा एक्सप्रेस
01071/01072एलटीटी-वाराणसी कामायानी एक्सप्रेस
01093/01074वाराणसी-मुंबई सीएसटी महानगरी एक्सप्रेस
02295/02296दानापुर-बंगलूरू, संघमित्रा एक्सप्रेस
02393/02394नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, संपूर्ण क्रांतिएक्स.
02417/02418 प्रयागराज एक्सप्रेस
02559/02560शिवगंगा एक्सप्रेस
02791/02792 तिरुपति एक्सप्रेस
02801/02802 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
05483/05484 महानंदा एक्सप्रेस
09046/09045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस
03201/03202 राजेंद्र नगर-एलटीटी जनता एक्स.
02307/02308 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस
02381/02382 हावड़ा-नई दिल्ली
02303/02304पूर्वा एक्सप्रेस
02433/02434आनंद विहार-गाजीपुर
09041/09042गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनल
05955/05966ब्रह्मपुत्र मेल
02149/02150 पुणे-पाटलिपुत्र
02947/02948अहमदाबाद-पटना
05645/05646 एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें