फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस बनेगी देश की पहली 24 एलएचबी कोच वाली ट्रेन

विज्ञापन
Prayagraj Express to become country's first 24 LHB coach train
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस बनेगी देश की पहली 24 एलएचबी कोच वाली ट्रेन
विज्ञापन

दो सिंतबर से ट्रेन में हो जाएंगे 23 की जगह 24 कोच, टूंडला में नहीं होगा अब ठहराव
3 सितंबर से एसी थ्री, स्लीपर का एक-एक कोच हटाकर जोड़ा जाएगा एसी टू, एसी फर्स्ट का कोच
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस एक कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। सोमवार दो सितंबर से प्रयागराज देश की पहली ऐसी ट्रेन हो जाएगी, जिसमें एलएचबी के 24 कोच रहेंगे। अभी इसमें 23 कोच है लेकिन, दो सितंबर से इसमें 24 कोच हो जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे प्रयागराज एक्सप्रेस का दो सितंबर से टूंडला स्टेशन पर ठहराव भी बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस में दो सितंबर से एसी टू का एक कोच बढ़ाया जा रहा है। इसके बाद इसमें सामान्य श्रेणी के दो, स्लीपर के 11, एसी टू के चार, एसी फर्स्ट का एक, एसी टू के चार एवं दो कोच जेनरेटर यान के रहेंगे। 13 सितंबर से ट्रेन में स्लीपर और एसी थ्री का एक-एक कोच हटाकर एसी फर्स्ट और एसी टू का एक-एक कोच और जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद प्रयागराज में जनरेटर यान और सामान्य श्रेणी के दो-दो, स्लीपर के दस, एसी टू के पांच, एसी फर्स्ट के दो एवं एसी थ्री के कुल तीन कोच रहे जाएंगे। हालांकि एसी थ्री और स्लीपर का एक-एक कोच हटाने से यात्रियों को दिक्कत होगी। क्योंकि 12 सितंबर से दिल्ली दुरंतो भी बंद हो जाएगी। इसके बंद होने के बाद दिल्ली दुरंतो के नौ स्लीपर कोच की सीट कम हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में कुल बर्थ की संख्या
श्रेणी दो सितंबर से 13 सितंबर से
स्लीपर 880 800
थर्ड एसी 288 216
एसी टू 208 260
एसी फर्स्ट 24 48
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें