फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Express : सूबेदारगंज में पहले दिन 5.55 घंटे की देरी से आई प्रयागराज

Sat, 03 Jan 2026 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोहरे की वजह से दिल्ली रूट की ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार से प्रयागराज एक्सप्रेस का आगमन जंक्शन की जगह सूबेदारगंज में शुरू हो गया। कोहरे की वजह से पहले दिन ही प्रयागराज एक्सप्रेस 5.55 घंटे की देरी से दोपहर 12:50 बजे पहुंची।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से दिल्ली रूट की ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार से प्रयागराज एक्सप्रेस का आगमन जंक्शन की जगह सूबेदारगंज में शुरू हो गया। कोहरे की वजह से पहले दिन ही प्रयागराज एक्सप्रेस 5.55 घंटे की देरी से दोपहर 12:50 बजे पहुंची।

विज्ञापन


यही स्थिति दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनों की भी रही। इस बीच रामेश्वरम-बनारस सुपरफास्ट निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।जंक्शन पर शुक्रवार को ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 4.40 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 4.20 घंटे, कामाख्या-दिल्ली स्पेशल 9.50 घंटे, मधुपुर- आनंद विहार हमसफर 2.20 घंटे, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस 4.50 घंटे तक विलंबित रही।

इसके पहले सुबह दिल्ली रूट की आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस 5.50 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 5.35 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 9.20 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 6.40 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर तमाम यात्रियों ने रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी शिकायतें दर्ज करवाई। ब्यूरो
विज्ञापन


तीन घंटे की देरी से पहुंची बंगलूरू फ्लाइट

कम दृश्यता की वजह से बंगलूरू से प्रयागराज आने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसका आगमन दोपहर 12:15 की जगह दोपहर 3:15 बजे हुआ। इस वजह से वापसी में भी यह विमान विलंब से उड़ान भर सका। वहीं मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान एक बजे की जगह 1:17 बजे पहुंची। यहां से मुंबई के लिए इसकी रवानगी दोपहर 1:30 बजे की जगह 2:15 बजे हुई। हालांकि अकासा एयर का विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 3:15 से दस मिनट पहले ही पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें