फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण, परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण, परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस
विज्ञापन

0 उच्च प्राथमिक विद्यालय चाका को 10 दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश
प्रयागराज। जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय चाका के प्रधानाध्यापक को रेलवे की ओर से नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि रेलवे की जमीन पर विद्यालय का निर्माण हुआ है। विद्यालय के गेट पर रेलवे की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने प्रधानाध्यापिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाका को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि रेलवे भूमि पर अवैध निर्माण कराया गया है। इसके अलावा अधिक निर्माण की तैयारी की जा रही है। अवैध निर्माण को अविलंब तोड़ा जाए। साथ रेलवे ने चेतावनी दी है कि नोटिस प्राप्ति के दस दिनों के भीतर विद्यालय अपने खर्च पर उक्त अवैध एवं अनाधिकृत निर्माण को तोड़वाने की व्यवस्था करें, अन्यथा रेल प्रशासन द्वारा प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। साथ ही हर्जाना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें