फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Encounter : आरएसएस नेता समेत जिले के भी दो लोगों की ली थी सुपारी

Thu, 04 Mar 2021 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
वकील पांडेय, अमजद (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुख्यात वकील पांडेय व अमजद जिले के दो लोगों की हत्या के लिए किए गए कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल थे। इनमें नैनी मेें रहने वाले आरएसएस नेता सुजीत सिंह व लवायनकला निवासी सपा नेता सलील अहमद शामिल थे। दोनों की हत्या की सुपारी कैबिनेट मंत्री नंदी पर हमले के आरोपी दिलीप मिश्र ने अंडरवर्ल्ड डॉन खान मुबारक के शॉर्प शूटर नीरज सिंह को दी थी। पकड़े जाने पर पूछताछ में नीरज ने खुलासा किया था कि दोनों हत्याएं वह वकील व अमजद संग मिलकर करने वाला था। जिसके लिए दोनों ने तीन बार रेकी भी की थी।

विज्ञापन

prayagraj encounter - फोटो : prayagraj encounter
एक लाख का इनामी नीरज सिंह पिछले साल 28 मई को माफिया दिलीप के लवायनकला स्थित कॉलेज से गिरफ्तार किया गया था। जिसने पुलिस को बताया था कि दिलीप ने ही उसे आरएसएस नेता सुजीत व सपा नेता सलील अहमद निवासी घोघापुर घूरपुर की हत्या की सुपारी दी थी। सुजीत से उसका प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे को लेकर कुछ विवाद था जबकि सलील से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते वह रंजिश रखता था। इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले वकील व अमजद कई बार शहर भी आए। तीन बार तो उसके साथ ही मिलकर दोनों नेताओं के घर व आने जाने के रास्तों की रेकी भी की। हालांकि नीरज के पकड़े जाने के बाद उनकी योजना फेल हो गई। 
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली ने भी जताया था जान को खतरा

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में अपराध जगत में वकील पांडेय का वर्चस्व इस कदर बढ़ गया था कि माफिया जगत के कई बड़े नाम भी उससे खौफ खाने लगे थे। पिछले साल एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर पत्र वायरल होने के बाद सामने आया था। कथित रूप से यह पत्र निषाद पार्टी से ज्ञानपुर भदोही के विधायक बाहुबली विजय मिश्र की ओर से गृहमंत्री को संबोधित कर लिखा गया था। जिसमें उन्होंने वकील उर्फ राजीव पांडेय से अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। 

औद्योगिक क्षेत्र में दर्ज मामले में आरोपी 

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि वकील पिछले साल औद्योगिक थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी बनाया गया था। इस मामले में एक लाख का इनामी नीरज उर्फ अखंड प्रताप सिंह के अलावा दिलीप मिश्रा व उसका बेटा शुभम मिश्र नामजद हुए थे। बाद में वकील का नाम दौराने विवेचना बढ़ाया गया था। इसके अलावा अमजद पर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें से दो मुकदमे लूट, एक मुकदमा आर्म्स एक्ट व एक मुकदमा चोरी के माल के बरामदगी से संबंधित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें