प्रयागराज। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बनने के लिए गवर्नमेंट हेल्थ स्कूल में एएनएम के छह माह का आवासीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। 60 एएनएम को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीके वर्मा, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके मिश्रा व संस्थान की प्राचार्य नीतू सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। अब इन्हें परीक्षा देने होगी, जिसके बाद उनका चयन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के लिए होगा।