गंगा में डूब रहे अधेड़ को बचाया
प्रयागराज। दारागंज क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान कर रहे 52 साल के शिवमूरत बुधवार दिन में डूबने लगे। शोरगुल सुनकर जल पुलिस की टीम ने शिवमूरत को बाहर निकाला और सकुशल परिजनों को सौंप दिया। कुंडा के रहने वाले शिवमूरत पत्नी मीना देवी तथा गांव के अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए आए थे।