फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी, युवकों की रॉड से पीट-पीट कर हत्या

Tue, 29 Oct 2019 02:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज के शिवकुटी थानाक्षेत्र में अपट्रान चौराहे के पास सोमवार की देर रात दो युवकों की लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दीपावली की रात दावत के दौरान किसी बात पर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और खूनखराबा मच गया।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने इस मामले में मारे गए एक युवक के मामा को हिरासत में लिया है। घटना के पीछे जमीन संबंधी पुराने विवाद को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है।

हत्या की वारदात रात 10 बजे के करीब अपट्रान चौराहे के पास हुई। बताते हैं कि दीपावली पर्व की खुशी में नयागांव निवासी आनंद ने दावत दी थी। रात को जुए की फड़ भी बैठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आनंद और उसके रिश्तेदार नन्हे के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक बात बढ़ने पर आनंद ने अपने रिश्तेदार को दौड़ा लिया। वह शोर मचाते हुए पास में ही अपने दोस्तों के घर की तरफ भागा। 

वहां से अपने दोस्तों के साथ लाठी, डंडा व रॉड लेकर वह आया और उसने आनंद व उसके दोस्त जुनैद उर्फ दोसा निवासी मेहंदौरी सिलखाना पर हमला बोल दिया।

दोनों युवकों को घेर कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक आनंद की मां अपने मायके में रहती थी। वहां उसे जमीन का एक टुकड़ा मिला था। जमीन को लेकर आनंद व उसके मामा के बीच पुराना विवाद होने की भी पुलिस को जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें