फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विकास और स्वच्छता से संवरेगा देश, स्वतंत्र देव ने लगाई झाड़ू

Sun, 14 Jun 2026 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विकास और स्वच्छता से ही देश संवरेगा। पीएम मोदी लगातार स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। काशी में झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश देने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। रविवार को यह बातें प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने झाड़ू लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास और स्वच्छता से ही देश संवरेगा। पीएम मोदी लगातार स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। काशी में झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश देने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। रविवार को यह बातें प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

 

अल्लापुर में आयोजित स्वच्छता एवं चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश के प्रधान सेवक ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में अपने लंबे कार्यकाल में एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली और न ही वे कभी बीमार पड़े। गरीब परिवार में जन्मे पीएम मोदी ने हमेशा गरीबी के दर्द को समझा है, यही वजह है कि आज देश में 4 करोड़ पक्के मकान, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 12 करोड़ परिवारों को शौचालय मिले हैं।

विज्ञापन


उनके राज में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, नया संसद भवन और तीन नए आपराधिक कानून जैसे ऐतिहासिक काम हुए हैं। मोदी-योगी का एकमात्र सपना जनता को सुखी रखना है। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों, पीएम आवास योजना के लाभार्थियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उन्होंने सम्मानित किया गया। साथ ही झाड़ू लेकर सफाई अभियान में शिरकत भी की। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता , आशीष गुप्ता, पवन जायसवाल, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें