मंडलीय माध्यमिक विद्यालय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 (बालक वर्ग) के खिताब पर प्रयागराज ने कब्जा जमा लिया। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसमें प्रयागराज ने यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। टीम की ओर से दानिश, सुधांशु और युवराज ने गोल किए।
मुख्य अतिथि एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस ने विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रवींद्र मिश्र, शैलेंद्र साहू, मुकेश कुमार, अनिल कुमार सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे। मैच में रेफरी की भूमिका अनिल कुमार, निखिलेश पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव और आदर्श रंजन ने निभाई।