Prayagraj Crime News: प्रयागराज में सोमवार को बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। उनकी लाश घर के पास कुएं में मिली। तीनों शनिवार से ही लापता थे। घटना को परिवार के ही युवक ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे ने पिता, बहन और भांजी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव घर के पास कुएं में फेंक दिए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को भी इस मामले को लेकर विवाद है। जिसकी जांच चल रही थी।
लोकापुर विशानी निवासी राम सिंह के दो पुत्र हैं। मुकेश कुमार बड़ा जबकि मुकुंद लाल छोटा है। मुकेश कुमार की शादी हो चुकी है वह पिता और अन्य परिवार वालों के साथ रहता है। मुकुंद अलग रहता है। दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। जमीन बंटवारे को लेकर शनिवार को विवाद हो गया था।आरोप है कि पिता के सामने बड़े भाई मुकेश ने छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली छोटे भाई के चेहरे व गर्दन को छूती हुई निकल गई। जख्मी हालत में घायल मुकुंद लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।