फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, भतीजे की मौत

विज्ञापन
prayagraj crime news
विज्ञापन
हंडिया । थाना क्षेत्र के चकिया गांव में जमीन के एक टुकड़े के लिए सगे भाइयों में मारपीट हो गई। संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

चकिया गांव निवासी हरिशंकर और रामदेव सगे भाई हैं । घर के पास स्थित जमीन के एक टुकड़े के लिए दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि उसी जमीन पर गुरुवार को रामदेव परिवार के लोग मेड़ बांधने लगे। हरिशंकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर जब मेड़ बांधने से रोकने लगे तो दोनों पक्षों मे कहासुनी होने लगी। बात बढ़ गई और आक्रोशित रामदेव पक्ष के लोग लाठी और फावड़े से हमला बोल दिए। इस मारपीट में हरिशंकर उनका बेटा मनोज कुमार व विनोद कुमार सहित दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। गंभीर चोटों के चलते शहर के अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज कुमार (28) की शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें