प्रयागराज। एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 रविवार को प्रदेश के 27 जिलों में आयोजित हुई, इसके लिए करीब 1400 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुई। प्रयागराज में राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए 148 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 72 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 76 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में प्रश्नपत्र दो भागों में रहा। इसमें हिंदी, गणित, सामान्य अध्ययन और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे।