फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही दो बहनों पर चापड़ से हमला, एक गंभीर

विज्ञापन
Prayagraj crime news
विज्ञापन
हंडिया में आधी रात वारदात, मासूम भाई पर भी वार
विज्ञापन

मुख्य आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश
हंडिया। क्षेत्र के जलालपुर में हुई सनसनीखेज वारदात में घर के भीतर सो रही दो बहनों सुमन(22) व श्रेया(14) पर चापड़ से हमला किया गया। उन्हें बचाने की कोशिश पर भाई अमन(12) पर भी वार किया गया। तीनों को शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां श्रेया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उधर पुलिस ने मुख्य आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
जलालपुर निवासी लालजी हंडिया तहसील में लेखपाल हैं। उनके चार बच्चों में बड़ा विवेक शहर में रहकर पॉलीटेक्निक का कोर्स कर रहा है जबकि अन्य बच्चों में सुमन बीए, श्रेया आठवीं व अमन छठवीं में पढ़ रहा है। 28 फरवरी की रात माता-पिता पुराने मकान में जबकि सुमन, श्रेया व अमन के साथ कुछ दूर पर बने नए मकान में सो रही थी। रात 12.45 बजे के करीब छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने चारपाई पर सो रही सुमन पर चापड़ से वार कर दिया। उसकी चीख सुनकर श्रेया जगी तो उस पर भी हमला किया। चीख सुनकर भाई अमन नींद से जगा तो उसके चेहरे पर वार किया। गंभीर चोट आने से सुमन व श्रेया वहीं लहुलुहान होकर गिर गईं जबकि अमन भी खून से लथपथ हो गया। दोनों बहनों को बेसुध पड़ा देख बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

अमन के शोर मचाने पर आसपास के लोग और फिर माता-पिता पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और तीनों को सीएचसी ले गई जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। जिसके बाद तीनों को परिजन पहले एसआरएन और फिर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने श्रेया की हालत बेहद नाजुक बताई है। उधर घटना की खबर पाकर पहुंचे भाई विवेक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वारदात को चचेरे भाई अजीत कुमार ने अपने दो भाइयों अभिजीत, हर्ष व मां मीरा देवी के साथ मिलकर अंजाम दिया। जिसके बाद एसएसआई शैलेष सिंह ने रात में ही दबिश देकर मुख्य आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। हंडिया पुलिस का कहना है कि अन्य तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पजिरन भी नहीं बता पा रहे हमले की वजह
बेटियों के मरणासन्न हालत में अस्पताल में देख परिजनों में केाहराम मचा है। बड़ी बात यह है कि वह भी हमले की वजह नहीं बता पा रहे । हालांकि पिता लालजी का कहना है कि आरोपी अजीत व उसके माता-पिता उसके बच्चों से खुन्नस रखते थे। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि खुन्नस की वजह क्या थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें