कौड़िहार के ब्लॉक प्रमुख गो तस्कर मो. मुजफ्फर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
राइफल से लैस होकर आए थे अन्य चारों आरोपी
वादी का आरोप है कि रोककर रंगदारी मांगे जाने के दौरान ही एक अन्य वाहन से सुभाष पटेल, कृष्णा पाल, राजपाल यादव व जैद राइफल से लैस होकर आए। फिर कहा कि जैसा प्रमुख ने कहा है वैसा ही करो। ऐसा न करने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी।
बुर्का पहनकर भाग रहे कौड़िहार के ब्लॉक प्रमुख गो तस्कर मो. मुजफ्फर को पुलिस ने दबोचा।
- फोटो : अमर उजाला।
बुरका पहनकर चकमा देने का किया था प्रयास
सोरांव में दर्ज गोकशी के मामले में मुजफ्फर 15 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक दिन पहले उसे बमरौली स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस से बचने के लिए उसने बुरका पहन लिया था, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही थी। पुलिस ने उसे इसी वेशभूषा में उठा ले गई थी। अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह सरगना मुजफ्फर पर अलग-अलग जनपदों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पांच महीने पहले भी पूरामुफ्ती थाने में उस पर व उसके छह भाइयों पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था। फतेहपुर में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में शर्ताें के उल्लंघन पर पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त कराने के लिए भी लिखापढ़ी की है।