फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Covid-19 Update : प्रयागराज में 24 घंटे में 77 लोग हुए कोरोना संक्रमित, कोई मौत नहीं

Wed, 11 Nov 2020 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मरीज सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को ज्यादा रहे। 24 घंटे में 77 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 68 लोग संक्रमण मुक्त हुए। राहत की बात यह रही कि किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 823 ही हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में अब तक कुल 24703 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 23556 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई पर अब तक 324 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

68 लोगों ने कोरोना को दी मात

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
सीएमओ डॉ. बाजपेयी ने बताया कि 5782 लोगों की कोविड जांच को नमूने लिए गए। जिनमें 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसआरएन अस्पताल में कुल 80 मरीज, बेली अस्पताल में 47 और यूनाइटेड मेडिसिटी में 20 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को 14 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 54 लोगों ने होम आईसोलेशन पूरा किया। इस तरह कुल 68 लोगों ने कोरोना को मात दी। 
विज्ञापन

आज शॉपिंग मॉल में होगी कोविड जांच

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कोरोना प्रसार को रोकने और संक्रमण की दर को मापने के लिए बुधवार को एक बार फिर शॉपिंग मॉल के कर्मचारियों, ग्राहकों और सुरक्षा कर्मियों की कोविड जांच की जाएगी। वहीं मंगलवार को पटाखा बाजार, बर्तनों की दुकानें तथा दीपावली के लिए सजे अस्थायी बाजारों में कोविड जांच की गई।  सीएमओ डॉ. बाजपेयी ने लोगों से अपील की है कि हिचक छोड़कर कोविड जांच कराकर निश्चिंत हो जाएं, जरूरी नहीं कि जांच कराने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव ही आए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें