फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: नए संक्रमितों की संख्या घटी, मौतें भी कम

Tue, 18 May 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 164 नए पॉजिटिव मिले, 856 हुए संक्रमण मुक्त, पांच की मौत
  • आधा दर्जन निजी कोविड अस्पतालों को बंद करने की तैयारी, गैर कोविड मरीजों का करेंगे उपचार
विज्ञापन
prayagraj news : कोरोना संक्रमण की जांच कराती महिला। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मामले एक दिन बढ़ रहे हैं तो दूसरे दिन कम हो रहे हैं। सोमवार को भी ऐसा ही देखा गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को 28 मरीज कम मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मरने वालों का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले सोमवार को कम रहा। कुल पांच लोगों की मौत हुई। कोरोना के नोडल अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 10558 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। इसमें से कुल 164 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें ग्रामीण इलाकों में 42 और शहरी इलाकों में 80 संक्रमित पाए गए। जबकि, एंटीजन जांच 4348 लोगों की, आरटीपीसीआर 4348 और 145 की ट्रनॉट से जांच हुई है। 209 लोगों ने प्राईवेट लैब में जांच कराई है। नए संक्रमितों की संख्या लगातार कम होने से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय सहित निजी अस्पतालों में बेड खाली हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे निजी कोविड अस्पतालों को चिन्हित कर रहा है, जहां कोरोना के अब गिने-चुने मरीज रह गए हैं।

prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
बताया जा रहा है कि ऐसे अस्पतालों की संख्या आधा दर्जन के आसपास है। वहां नए मरीजों को नहीं भर्ती होने दिया जाएगा। पुराने भर्ती मरीजों का समय पूरा होने के बाद निजी अस्पतालों को गैर कोविड मरीजों के उपचार के लिए कहा जाएगा। कोरोना के नोडल अधिकारी ने बताया कि एक-दो दिन मेें ऐसे अस्पतालों के नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उधर, संक्रमितों की संख्या कम होने से अस्पतालों में ऑक्सीजन की डिमांड भी कम हो गई है। ड्रग इंस्पेक्टर गोविड गुप्ता के मुताबिक पहले के मुकाबले ऑक्सीजन की डिमांड 20 फीसदी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी बीस टन लिक्विड ऑक्सीजन आई है। उसे तीनों प्लांटों पर भेजकर रिफिलिंग के लिए कह दिया गया है। वहां से जरूरत के मुताबिक अस्पतालों को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj

40 को अस्पतालों से मिली छुट्टी, 820 का संक्रमण पूरा

कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को 40 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे हॉस्पिटल सहित निजी अस्पतालों से छुटटी दी गई जबकि 820 लोगों का संक्रमण पूरा हुआ है। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या तकरीबन तीन हजार रह गई है। सोमवार को संक्रमित होने वालों में एसआरएन चिकित्सालय के वेंटिलेटर इंजीनियर, यूनाईटेड हॉस्पिटल के डॉक्टर, फूलपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीआरपीएफ के दो कांस्टेबल, गर्वनमेंट प्रेस के फायरमैन, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, रेलवे के लोकोपायलट, चपरासी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें