फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 50 दिनों के बाद दहाई अंकों में मिले नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत

Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • इसके पहले 30 मार्च को सौ के नीचे था आंकड़ा, 324 लोग हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना को लेकर बुधवार का दिन राहत भरा रहा। नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 दिनों के बाद सौ के नीचे आया। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली और कोरोना नियंत्रण अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। इसके साथ ही 324 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। हालांकि, चार लोगों की मौत भी हुई है। 

विज्ञापन


कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इसके पहले 30 मार्च को नए कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ के नीचे थी। 30 मार्च को कुल 60 नए संक्रमित मिले थे। उसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। बुधवार 19 मई को नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के नीचे आई। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में कुल 10274 लोगों की कोरोना की जांच हुई है।

prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
इसमें 96 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें 42 लोग शहर के हैं और 26 ग्रामीण इलाके के हैं। जांच कराने वालों में 5595 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ। इसमें 13 पॉजिटिव मिले। जबकि 4386 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। उसमेें 57 संक्रमित मिले। 145 लोगों की प्राईवेट लैब में जांच हुई। ट्रूनॉट टेस्ट में 26 संक्रमित मिले हैं। नए कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ के नीचे आने पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि नए संक्रमितों की संख्या कम होने से कोरोना नियंत्रण अभियान में अभी कोई ढील नहीं दी जाएगी। ट्रेसिंग और टेस्ट पहले के मुकाबले और अधिक सघन किया जाएगा। जिससे कि संख्या जीरो हो जाए। बुधवार को संक्रमित होने वालों में आरएएफ का सिपाही, जलनिगम के हाईड्रेलॉजिस्ट, सीएचसी जसरा की आशा, एनटीपीसी मेजा के जेई, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, रेलवे कर्मचारी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, डीआरएम ऑफिस का कर्मचारी शामिल है। 

31 को अस्पतालों से मिली छुट्टी

कोरोना से बुधवार को 31 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे हॉस्पिटल सहित निजी अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके अलावा 293 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। अस्पतालों में 31 मरीजों की छुट्टी होने के बाद अस्पतालों में बेड और खाली हो गए। उधर, ऑक्सीजन की खपत भी कम हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें