फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोविड जांच 4915, सिर्फ 148 नए संक्रमित, दो मौत

Tue, 20 Oct 2020 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में कोविड संक्रमण की हो रही जांच के सापेक्ष संक्रमितों की दर काफी कम हो गई है। सोमवार को कोविड जांच के लिए कुल 4915 सैंपल लिए गए। वहीं संक्रमितों की संख्या 148 ही रही। 24 घंटे में 200 लोगों ने कोरोना को मात दी। उपचार के दौरान दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 24 घंटे में 200 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हुए। इनमें विभिन्न कोविड अस्पतालों से 33 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 167 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1565 रही। 

सर्वाधिक 85 मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती

सोमवार को कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में 218  मरीज भर्ती रहे। इनमें सर्वाधिक 85 कोरोना संक्रमित एसआरएन अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। रेलवे हॉस्पिटल में 24, बेली अस्पताल में 58 मरीज, यूनाइटेड मेडिसिटी में 27, साईंनाथ एएमए हॉस्पिटल में 24 संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

रेलवे के सीपीआरओ, कोरोना योद्धा बने स्वास्थ्य कमियों संग बैंक अफसर हुए संक्रमित

कोरोना योद्दा बने स्वास्थ्य कर्मियों के कोविड पॉजिटिव होने का क्रम तेज हो गया है। सोमवार को बेली अस्पताल के लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एसआरएन की स्टाफ नर्स, रेलवे हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, इफ्को के चीफ मैनेजर और दो बैंक अफसर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। रेलवे के सीपीआरओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एसबीआई नारी बारी शाखा के मैनेजर, एबीआई त्रिवेणी शाखा के मैनेजर, रसूलाबाद के पास स्थित कांवेंट स्कूल की शिक्षिका, एक अधिवक्ता, सीजीएस के सीनियर फार्मेसी अफसर तथा यूनियन बैंक सिविल लाइंस के वरिष्ट शाखा प्रबंधक संक्रमित हुए हैं। 

शंकरगढ़ निवासी संक्रमित की नोएडा में मौत

शंकरगढ़ नगर पंचायत निवासी एक कोरोना पॉजिटिव की नोएडा में मौत हो गई। शंकरगढ़ गुड़िया तालाब निवासी, संक्रमित को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोविड जांच कराने पर रिपोर्ट तीसरे दिन आई। इससे पहले मरीज की हालत गंभीर हुई तो परिवारीजनों ने उन्हें यहां से नोएडा ले जाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ नोएडा ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी है। स्थानीय सीएमओ को भी अवगत कराया गया है। शंकरगढ़ इलाके में कोविड संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मौत से क्षेत्रीय लोग खौफ में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें