फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: फिर सौ के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, दो की मौत

Sat, 25 Jul 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

देश के साथ जिले में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को कुल 101 नए मामले संक्रमित पाए गए जबकि दो की लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक कीडगंज की एक महिला है दूसरा जार्जटाउन निवासी अधेड़ है। दोनों के शव का अंतिम संस्कार फाफामउ स्थित घाट पर करा दिया गया। 

विज्ञापन

कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। कहा कि पॉजिटिव आए लोगों को हॉस्पिटलाइज्ड कराने के साथ कंटेंनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
मौत की चपेट में आई कीडगंज की 78 वर्षीय महिला 24 जुलाई को और जार्जटाउन का अधेड़ 59 वर्षीय 22 जुलाई को एसआरएन में भर्ती हुए थे। दोनों को बीपी, शुगर की समस्या थी। बुजुर्ग महिला को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। हालत खराब होने पर दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। प्रशासनिक अफसरों ने फाफामउ में दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया। दो और लोगों की मौत से जिले में मरने वालों का आंकड़ा 51 पहुंच गया है। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, मौत के साथ नए मरीजों की संख्या भी दूसरी बार सौ पार कर गई। इसके पहले 23 जुलाई को 110 मरीज पॉजिटिव आए थे। लगातार पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने से प्रशासनिक अफसरों की चिंताएं बढ़ी हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक्टिव केसों की संख्या 628 हो गई है जबकि 791 लोगों को घर भेजा जा चुका है। एक्टिव केसों में बेली में 134, एसआरएन में 120, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 13, कोटवां-बनी में 35, रेलवे हॉस्पिटल में 32, कालिंदीपुरम में 124 लोग भर्ती हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक 1289 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1288 के स्वाब सैंपल लिए गए हैं। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

69 की रिपोर्ट आई निगेटिव भेजे गए घर

कोविड अस्पतालों और केयर सेंटर पर भर्ती संक्रमित लोगों में शनिवार को 69 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद घर भेज दिया गया। छुट्टी पाने वालों में सबसे अधिक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के मरीज हैं। यहां से 30 लोगों को छुट्टी दी गई। जबकि रेलवे हॉस्पिटल से 15, बेली अस्पताल से 18, कोटवां-बनी से छह लोगों की रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दी गई।
 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

अब ढाई सौ मीटर नहीं, सौ मीटर का होगा कंटेनमेंट जोन

कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने कंटेनमेंट जोन का दायरा छोटा कर दिया है। पहले कंटेनमेंट जोन ढाई सौ मीटर का होता था, अब उसे घटाकर सौ मीटर कर दिया गया है। अगर मोहल्ले में केसों की संख्या बढ़ जाती है तो कंटेनमेंट जोन को दो सौ मीटर के दायरे तक कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की अवधि भी घटा दी गई है। पहले कंटेनमेंट जोन में 21 दिन तक ब्लॉक रखा जाता था। नए आदेश के तहत उसे घटाकर 14 दिन कर दिया गया है। यानी कंटेनमेंट एक्टिविटी 14 दिनों तक रहेगी। यह व्यवस्था रविवार से लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

भदोही के एक व्यक्ति भी मौत

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भदोही के भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति तीन दिन पहले एडमिट हुआ था। उसकी हालत खराब थी। सांस लेने में तकलीफ लेने के साथ उसे बीपी, शुगर भी था। मौत के बाद उसके शव को भदोही जिला प्रशासन को सौंपा गया। भदोही में उसका परिजनों की इच्छानुसार अंतिम संस्कार कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें