फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: फिर एक दिन में सौ के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, तीन की मौत

Sat, 22 May 2021 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • संक्रमण की दर एक फीसदी से भी नीचे आई, 108 नए संक्रमित मिले, 263 को मिली छुट्टी
  • कुल 11,320 लोगों की हुई कोरोना की जांच, एक्टिव केसों की संख्या घटकर हुई 1753
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कोरोना मरीजों की संख्या शुक्रवार को फिर सौ के पार जा पहुंची। वहीं तीन की मौत भी हुई है। हालांकि, संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या नए संक्रमितों की अपेक्षा दोगुने से अधिक रही। जबकि, संक्रमण की दर एक फीसदी से भी नीचे आ गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ.ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


डॉ. सहाय ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में एक दिन पहले की अपेक्षा 14 अधिक रही। बृहस्पतिवार को 94 नए केस मिले थे। हालांकि बृहस्पतिवार को जांच कराने वालों की संख्या शुक्रवार की अपेक्षा तकरीबन सौ कम रही। जांच बढ़ने से नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। वैसे यह संख्या अप्रैल की अपेक्षा बेहद कम है।

prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
अप्रैल में एक-एक दिन में दो हजार से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को जिले में कुल 11320 लोगों की कोरोना की जांच हुई है जिसमें इसमें 108 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें एंटीजन जांच में 18, आरटीपीसीआर में 55 और ट्र्नॉट में 35 पॉजिटिव आए। एंटीजन जांच 6029 लोगों की कराई गई थी, जबकि 4983 लोगों की आरटीपीसीआर और 194 की  ट्रूनॉट जांच हुई। 109 लोगों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई। 

आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट में शहरी इलाके में 37 और ग्रामीण इलाके में 36 संक्रमित मिले हैं। नए मरीजों की संख्या में पहले की अपेक्षा लगातार कमी बने रहने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन राहत की सांस महसूस कर रहा है। उधर, अस्पतालों में खाली बेड होने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऑक्सीजन की डिमांड भी अब पहले की अपेक्षा पचास फीसदी तक कम हो गई है। शुक्रवार को संक्रमित होने वालों में उरूवा और धनुपुर ब्लॉक के एक-एक शिक्षक, पोस्ट ऑफिस के सीनियर एकाउंटेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के व्यक्तिगत सचिव, एसबीआई नैनी शाखा का बाबू, हेड कांस्टेबल, इनकम टैक्स ऑफिसर शामिल रहे। 
विज्ञापन

prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj

36 की रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

कोरोना के संक्रमण से शुक्रवार को 263 लोग मुक्त हुए। इसमें 36 लोग स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे हॉस्पिटल के अलावा कई निजी अस्पतालों में भर्ती रहे। उधर, कई निजी अस्पताल शुक्रवार को पूरी तरह से खाली हो गए है। इसके अलावा 227 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। इससे जिले में होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या बढ़कर 66,717 पहुंच गई है। 

निजी अस्पतालों की ओपीडी खुली, आज देखे गए मरीज

कई दिनों के लॉकडाउन के बाद शुक्रवार से निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिकों की ओपीडी खोल दी गई। इससे गैर कोविड मरीजों को राहत मिली। बहुत से मरीजों ने अस्प्ताल पहुंचकर डॉक्टरों से परामर्श लिए। हालांकि, लॉकडाउन की वजह से मरीजों की संख्या बहुत ही कम रही। 
जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नर्सिंग होम एसोसिएशन, इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक कर ओपीडी खोलने के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर अस्पतालों, क्लीनिकों ने शुक्रवार को ओपीडी खोली। हालांकि, ज्यादा लोग नहीं पहुंचे लेकिन जिन्हें जरूरत थी, वे चिकित्सकों से संपर्क कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें