फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 63 दिनों के बाद माने यमराज, थमा मौत का सिलसिला

Sat, 05 Jun 2021 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 32 नए केस मिले, चार निजी कोविड अस्पतालों में रह गए सात मरीज, बाकी एसआरएन, बेली में भर्ती
  • कोरोना से 29 मार्च के बाद लगातार हो रही थीं मौतें, एक्टिस केस की संख्या रह गई 350
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बीच 63 दिनों के बाद राहत देने वाली खबर आई। शुक्रवार को कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है, जबकि 32 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा  44 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या 350 रह गई है। इसमें तकरीबन 40 लोग स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली सहित चार निजी चिकित्सालयों में भर्ती हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


डॉ. सहाय के मुताबिक इसके पहले 29 मार्च 2021 को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई थी। उस दिन 29 नए केस सामने आए थे। उसके बाद से मौतों का सिलसिला लगातार जारी रहा। अप्रैल महीने से सबसे अधिक मौतें हुईं। हालांकि, लगातार नए मरीजों की संख्या कम होने से मरने वालों की संख्या भी कम होती गई। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 350 रह गई है। इसमें से 40 संक्रमित स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली सहित चार निजी चिकित्सालयों में भर्ती हैं।

चार निजी चिकित्सालयों में सिर्फ सात मरीज रह गए हैं। बाकी एसआरएन और बेली में भर्ती हैं। बेली में भी मरीजों की संख्या तीन रह गई है। शुक्रवार को भी दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। जबकि, 42 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। होम आइसोलेशन से अब तक कुल 68261 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। डॉ. सहाय ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 9835 लोगों की जांच की गई। इसमें से 32 नए केस सामने आए। बृहस्पतिवार को भी 32 नए केस मिले थे। मरीजों की संख्या घटने से और कोरोना से मौतों की सिलसिला थमने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें