prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन।
- फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में 88 दिन बाद आखिर यमराज मानते दिख रहे हैं। खौफनाक मौत के आंकड़ों के बीच 88 दिन बाद सिर्फ एक संक्रमित की जान गई। शुक्रवार को 48 नए कोरोना संक्रमित चिह्नित किए गए। राहत की बात एक और रही कि 110 लोगों ने कोरोना को मात भी दी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोविड जांच का दायरा बढ़ रहा है। शुक्रवार को 10502 लोगों की जांच की गई। 48 नए संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। 30 मार्च के बाद सिर्फ एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले फिर बढ़े
कोरोना राहत दे रहा है, यह बात शुक्रवार को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले आंकड़ों से साबित हो रही है। 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले 110 लोगों में 14 को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 96 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।