फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में 303 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, पांच की मौत

Sat, 29 Aug 2020 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना के मरीजों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई। शनिवार को 24 घंटों के दौरान 303 नए संक्रमित मिले जो कि शुक्रवार से 28 अधिक हैं। 244 लोगों की छुट्टी हो गई। इसमें 85 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, जबकि 159 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना से पांच लोगों की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि शनिवार को 303 संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या नौ हजार पार कर 9062 हो गई है। कुल 3359 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 3205 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। शनिवार को कुल एक्टिव केस की संख्या 2350 थी। कोटवां-बनी से आठ, कालिंदीपुरम से 12, रेलवे चिकित्सालय से 17, यूनानी मेडिकल कॉलेज से दो, बेली से 14, निजी अस्पताल से एक, एसआरएन चिकित्सालय से 21 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
वहीं दूसरी ओर कोटवां-बनी में 19, रेलवे हॉस्पिटल में 59, कालिंदीपुरम में 78, यूनानी में 33, दोनो निजी चिकित्सालयों में 70, एसआरएन में 125 मरीज भर्ती हैं। 2097 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को 2838 संदिग्ध व्यक्तियों के स्वाब सैंपल लिए गए, जबकि 3202 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ के मुताबिक लोग अपनी कोविड रिपोर्ट कोविड19 रिपोर्ट प्रयागराज डॉट इन पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन

covid 19 test - फोटो : iStock
सुविधानुसार रिपोर्ट भी प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज शहर के विभिन्न जांच सेंटरों पर कोरोना की जांच करा सकते हैं। ये जांच सेंटर पीएचसी दारागंज, नंद किशोर इंटर कॉलेज धूमनगंज, अर्नी मेमोरियल इंटर कॉलेज स्टेनली रोड, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज और बेनीगंज दोनों शाखाओं पर, केपी इंटर कॉलेज, एसजेएस पब्लिक स्कूल झूंसी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाफामउ, सेंट बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी, ईश्वर शरण इंटर कॉलेज ओम गायत्रीनगर, उच्च न्यायालय डिस्पेंसरी में चल रहे हैं। इसके अलावा 10 मोबाइल यूनिट भी जगह-जगह कोरोना की जांच कर रही है। आधार कार्ड की फोटो कॉपी अपने साथ रखकर लोग कोरोना की जांच करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें