प्रयागराज में शनिवार को कोरोना के 276 नए मामले सामने आए। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को आईसोलेट कर दिया गया है। साथ ही संक्रमण की चपेट में आए चार लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया है।
प्रयागराज में इधर कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या का रेसियो लगातार बढ़ रहा है। इससे उम्मीद जगी थी कि शीघ्र ही संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी आएगी, लेकिन नए संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
शनिवार को कुल 276 नए पॉजिटिव केस मिले। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर 62 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चार लोगों की संक्रमण से जान जाने की सूचना है। आज 156 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हो गया है। अब कुल 2171 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
2 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लगातार दूसरे दिन भी संक्रमितों की संख्या में आई कमी, 62 गए घर
कोरोना से दूसरे दिन भी थोड़ी राहत रही। शनिवार को भी नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई। इसके साथ ही 62 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 156 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। एक्टिव केसों की संख्या 1803 हो गई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ0 ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
3 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उन्होंने बताया कि शनिवार को 276 नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6979 हो गई है। इसमें 2895 की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। जबकि, 2171 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।
शनिवार को छुट्टी पाने वालों में सबसे अधिक संख्या एसआरएन चिकित्सालय से रही। वहां डेढ़ दर्जन मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके अलावा बेली, कोटवां-बनी, रेलवे, कालिंदीपुरम और निजी अस्पताल से भी छुट्टी हुई हैं
4 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
नैनी जेल में 15 कैदियों के साथ मंत्री के पीए को कोरोना
कोरोना ने शनिवार को नैनी सेंट्रल जेल के 15 कैदियों के साथ प्रदेश के एक मंत्री के पीए, उनके कार्यालय के एक कर्मचारी सहित 276 लोगों को निशाना बनाया। सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक और तीन फार्मासिस्ट भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर कोरोना की जांच कराई जाएगी। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
शनिवार को पॉजिटिव पाए गए 89 लोगों में आरटीपीसीआर से संक्रमण की पुष्टि हुई है। 175 की एंटीजन और 12 की ट्रू नाट से पुष्टि हुई है। शनिवार को सबसे अधिक संक्रमित एक साथ नैनी सेंट्रल जेल में मिले। यहां एंटीजन टेस्ट में 15 कैदी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा प्रदेश मंत्री के कार्यालय का एक कर्मचारी और उनका पीए भी संक्रमित पाया गया।
इसके अलावा एसआरएन चिकित्सालय का सफाई कर्मचारी, सैदाबाद सीएचसी के चिकित्साधीक्षक, ईश्वर दीन दयाल इंटर कॉलेज जसरा के शिक्षक, फूलपुर तहसील का अमीन, इफको का कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी का जूनियर क्लर्क, ट्रैफिक पुलिस का सिपाही, ब्लड बैंक का कर्मचारी, धूमनगंज पीएचसी, नैनी पीएचसी और कॉल्विन अस्पताल का एक-एक फार्मासिस्ट भी संक्रमित मिले। उधर 112 कंट्रोलरूम का कर्मचारी, सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट का मालिक भी पॉजिटिव पाया गया।