जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जांच का दायरा हर दिन बढ़ाया जा रहा है। संक्रमितों की पड़ताल में बिना लक्षणों वाले मरीज भी सामने आ रहे हैं। संक्रमण से गंभीर हुए लोगों की स्थिति में भी सुधार आ रहा है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का ऑडिट कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 13691 लोगों की कोविड जांच के नमूने लिए गए। कुल 1267 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राहत की बात है कि संक्रमितों की संख्या से अधिक लोग स्वस्थ हो रहे हैं। 24 घंटे में 56 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 1627 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। कुल 1683 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
prayagraj news : मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते परिजन।
- फोटो : prayagraj