कोरोना संक्रमण के शनिवार को 202 नए मामले सामने आए, जबकि 341 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए। वहीं दो लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हो गई। कोरोना के नोडल ऑफिसर ने इसकी पुष्टि की है। उधर, सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि जिले में कोरोना के अब तक कुल 19 हजार 932 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 17 हजार 152 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को दो लोगों की मौत होने से जिले में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 271 पहुंच गई है। शनिवार को अलग-अलग अस्पतालों से 24 लोगों को छुट्टी दी गई है। सबसे अधिक लोगों को छुट्टी एसआरएन चिकित्सालय से मिली। यहां से 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको घर भेज दिया गया। अब इन अस्पतालों में मात्र 265 लोग भर्ती हैं, जबकि 317 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। अब होम आइसोलेशन में कुल 2244 लोग बाकी रह गए हैं।