फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: कोरोना से महिला सहित दो की मौत, संख्या पहुंची 14 

Sun, 05 Jul 2020 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरे तरफ मरने वालों का भी ग्राफ बढ़ रहा है। रविवार को एक महिला सहित दो कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। महिला कैंट इलाके की रहने वाली है जबकि पुरूष रानीमंडी इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुरूष कैंसर का मरीज था जबकि महिला को शुगर और बीपी की परेशानी थी। दोनों तीन जुलाई को ही भर्ती हुए थे। एसआरएन चिकित्सालय कोरोना के नोडल इचंार्ज डॉ0 सुजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दोनों की मौत के बाद शव को प्रशासन को सौंप दिया गया। प्रशासन ने फाफामउ गंगा घाट के किनारे परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया। 

रानीमंडी का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति कैंसर का मरीज था। उसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। तबीयत खराब होने पर वह यहां चला आया। उसे संदिग्ध वार्ड में रखा गया था। इसी तरह कैंट इलाके की 70 वर्षीय महिला भी शुगर और ब्लडप्रेशर की मरीज थी। वह भी कोरोना ओपीडी में आई थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए संदिग्ध वार्ड में भर्ती कर लिया था। शनिवार की रात ढाई बजे के बाद दोनों की मौत हो गई। दोनों का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया था। बाद में प्रशासन की टीम ने शव लेजाकर अंतिम संस्कार करा दिया। नोडल इंचार्ज डॉ0 महानंद ने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें