फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: सराफा कारोबारी समेत 4 की मौत, 238 नए केस मिले

Mon, 24 Aug 2020 08:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई। इसमें सिविल लाइंस के बड़े सराफा कारोबारी आनंद सिंह व फूलपुर की एक महिला भी शामिल है। चारों एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती थे। सभी के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।  
विज्ञापन


एसआरएन के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि 75 वर्षीय सराफा कारोबारी आनंद सिंह की तबीयत कई दिन पहले खराब हुई थी। हालत गंभीर होने पर वे 21 अगस्त को एसआरएन में भर्ती हुए थे। सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया, लेकिन रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। दूसरी मौत झूंसी के रहने वाले 68 बुजुर्ग की हुई।

बुजुर्ग की आंतों में संक्रमण था और उनके गुर्दे भी जवाब दे गए थे। वह 14 अगस्त को भर्ती हुए। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। कोरोना से इसके अलावा फूलपुर की 45 वर्षीय महिला समेत बाई का बाग स्थित 54 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। महिला को निमोनिया था, जबकि पुरुष को शुगर की समस्या थी। दोनों 22 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में 238 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। हालांकि, इस दौरान 196 लोग ठीक हुए। गौरतलब है कि जिले में अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें