कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
प्रयागराज में झूंसी थाने के पांच और पुलिससकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पूरे थाने में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद के अन्य थानों के पुलिसकर्मी भी इससे भयभीत हो गए हैं।
शनिवार को झूंसी थाने के दो सिपाहियों के संक्रमित मिलने के बाद रविवार को थाने के सारे पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें पांच पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना संक्रमित। इसमें एक दीवान, तीन सिपाही और थाने का ड्राइवर शामिल है।