फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj Corona News : कमला नेहरू अस्पताल के पांच डॉक्टर क्वारंटीन, ओपीडी सील

Sun, 14 Jun 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कमला नेहरू अस्पताल में प्रतापगढ़ की महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के पांच डॉक्टरों समेत 13 लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। महिला जिस वार्ड और ओपीडी में गई थी, उसे सील कर दिया गया है। इसके अलावा जार्ज टाउन के एक जांच सेंटर को नोटिस भेजा गया है। कोरोना के एक अन्य मामले में रामबाग स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रतापगढ़ की एक महिला कमला नेहरू में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। उसका ऑपरेशन होना था। इसके पहले उसकी कोरोना जांच निजी लैब में कराई गई। शनिवार को वह पॉजिटिव आ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को एसआरएन शिफ्ट करा दिया, जबकि महिला कमला नेहरू अस्पताल की जिस ओपीडी में दिखाने गई थी, उसे और वार्ड नंबर एसपी-2 को सील कर दिया।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
वहीं ओपीडी के पांच डॉक्टरों समेत छह स्टॉफ नर्स और दो वार्ड ब्वॉय को क्वारंटीन करा दिया गया। महिला जार्जटाउन स्थित एक जांच सेंटर पर भी गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जांच सेंटर को नोटिस भेजकर पूरी जानकारी मांगी है। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि प्रतापगढ़ की एक और महिला के पॉजिटिव मिलने पर रामबाग स्थित एक निजी हॉस्पिटल में शनिवार को वे और डॉ. अनिल संथानी, डॉ. तीरथ लाल की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए गई थी। महिला अस्पताल के जिस वार्ड में भर्ती थी, उसे सील कराया गया है, साथ ही डॉक्टर सहित पैरामेडिकल स्टॉफ को क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मलिन बस्ती सहित जिले भर से भेजे 494 नमूने

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को शहर की मलिन बस्तियों के साथ जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से 494 स्वाब सैंपल लिए गए हैं। इसमें सबसे अधिक नमूने प्रतापपुर ब्लॉक से लिए गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कोरांव है। 

कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शासन के निर्देश पर पहले दिन जहां अनाथालयों से नमूने लिए गए थे, वहीं दूसरे दिन शहर की मलिन बस्तियों से नमूने लिए गए हैं।

इसमें करेली से 28, करेलाबाग से 75, गौसनगर से 21, रानीमंडी से 24, सुल्तानपुरभावा से 20 नमूने लिए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य टीमों ने सोरांव सीएचसी से 86, प्रतापपुर से 130, कोरांव से 123, कालिंदीपुरम से 47 नमूने लिए हैं। उधर, सीएमओ की सूचनानुसार शनिवार को 286 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें