फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाकर लिखी कॉपी, चार नामजद

विज्ञापन
Prayagraj: copy written outside the examination hall, four nominated
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाकर लिखीं कॉपियां, चार नामजद
विज्ञापन

मुट्ठीगंज स्थित ईसीसी की घटना, चार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट
परीक्षा अधिनियम का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज(ईसीसी)में परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाकर कॉपियां लिखने का मामला सामने आया है। प्राचार्य की ओर से इस मामले में कॉलेज के चार छात्रों पर नामजद रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मामले में तहरीर प्राचार्य डॉ. अरुण सौलिक मोजेज निवासी म्योराबाद की ओर से दी गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 16 दिसंबर को सुबह स्नातक राजनीति विज्ञान के पांचवें सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। 10.30 बजे के करीब एक परीक्षार्थी अपूर्व सिंह शौच जाने के बहाने बाहर गया और काफी देर तक लौटकर नहीं आया। शक होने पर उसकी मेज पर जाकर जांच की गई तो पता चला कि मूल कॉपी, जिसमें कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर थे, गायब थी और उसकी जगह एक अन्य कॉपी रखी गई थी। जांच करने के दौरान पाया गया कि तीन अन्य छात्रों विक्रांत सिंह, लोहितार्क श्रिंगऋषि व आदित्यशंकर मिश्रा की मूल कॉपियां भी बाहर ले जाई गईं थीं और वह नकली कॉपी पर उत्त्तर लिखने का ड्रामा कर रहे थे। मंगवाए जाने पर चारों ने कॉपियां लगभग 12 बजे लाकर जमा कराईं। जिन्हें अज्ञात लोगों ने लिखा था। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि इसमें और कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें