फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संक्रमण रोकने के उपायों की आज सीएम योगी करेंगे समीक्षा

Fri, 09 Apr 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बृहस्पतिवार को 1129 लोग संक्रमित पाए गए जबकि, चार लोगों की मौत हो गई। मरीजों में कई शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी भी शामिल हैं। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कोविड अस्पतालों और वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जिले में जिस तरह कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं, उसके मुकाबले संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बेहद कम है। बृहस्पतिवार को 152 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसे देखते जांच का दायरा बढ़ाया गया है। हालांकि इसी के अनुपात में मरीज भी बढ़े हैं। बेली और एसआरएन कोरोना मरीजों से फुल हो चुके हैं। रेलवे अस्पताल भी कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कराया जा रहा है। इसके अलावा कालिंदीपुरम स्थित पीएम आवास को भी आरक्षित करने की तैयारी चल रही है। 

इधर, मुख्यमंत्री के आगमन का देर रात तक कार्यक्रम तो जारी नहीं हुआ था, लेकिन समीक्षा बैठक दिन में 12.30 बजे प्रस्तावित है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान वह भी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अफसर देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे। कलक्ट्रेट में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। इसमें प्रशासन के अलावा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें