फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गंगा गुरुकुलम में खेल, मस्ती और मनोरंजन के बीच मना बाल दिवस

Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम में बाल दिवस की धूम रही। कहीं दौड़ प्रतियोगिता तो कहीं रस्साकशी और क्रिकेट का रोमांच दिखा। बच्चों ने पिकनिक और फिल्म प्रदर्शन का आनंद लेकर दिन को यादगार बनाया।

विज्ञापन
गंगा गुरुकुलम में बाल दिवस मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम में शुक्रवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेलकूद, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इस दौरान उनके जीवन, विचारों और बच्चों के प्रति विशेष स्नेह को याद किया गया। प्रार्थना सभा में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रस्तुतियां भी दीं।

प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने रस्साकशी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष कक्षा पिकनिक और फिल्म प्रदर्शन की व्यवस्था की गई, जिसका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी खेलकूद और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्राओं के लिए हैंडबॉल और छात्रों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। खेल गतिविधियों के साथ कक्षा पिकनिक और फिल्म प्रदर्शन ने आयोजन को और खास बना दिया।

प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें जीवन में अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें