फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रखेंगे अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के आवास की शिला

Sun, 26 Dec 2021 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री लूकरगंज मैदान में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कायस्थ पाठशाला के 150वें स्थापना वर्ष समारोह में शामिल होंगे। करीब सवा पांच बजे वह बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को करीब पौने तीन घंटे प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान वह लूकरगंज में पूर्व सांसद अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनने वाले आवास का शिलान्यास करेंगे। एक अन्य कार्यक्रम में वह एक दर्जन से अधिक दूसरी योजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

कौशाम्बी से आ रहे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब पौने तीन बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह शिलान्यास के लिए लूकरगंज पहुंचेंगे। इसके बाद लूकरगंज में ही डीएसए ग्राउंट के सामने स्थित मैदान में वह अन्य योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री आवास समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी देंगे।

विज्ञापन

लूकरगंज मैदान पर सभा करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री लूकरगंज मैदान में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कायस्थ पाठशाला के 150वें स्थापना वर्ष समारोह में शामिल होंगे। करीब सवा पांच बजे वह बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह प्रशासन, पीडीए, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभाग के अफसरों आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सपा शासन में माफिया को सरंक्षण मिलता था लेकिन अब रामराज कायम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें